kis tarah bhoolegaa dil unakaa kayaal aayaa huaa

Title:kis tarah bhoolegaa dil unakaa kayaal aayaa huaa Movie:Village Girl Singer:Noorjahan Music:Shyamsunder Lyricist:Wali Saheb

English Text
देवलिपि


किस तरह भूलेगा दिल
उनका ख़याल आया हुआ
जा नहीं सकता अभी
शीशे में दाग़ आया हुआ

ओ घटा काली घटा, अब के बरस तू ना बरस-२
मेरे प्रीतम को अभी परदेस है भाया हुआ-२
किस तरह भूलेगा दिल

आ चमन से
आ चमन से दूर बुल्बुल
जाके रोये, रोये साथ साथ
तेरा दिल भी चोट है
मेरी तरह खाया हुआ -२
किस तरह भोओलेगा दिल

ख़ुश रहे दुनिया में वो
जिसने है तोड़ा दिल मेरा-२
दे रहा है ये दुआ
आँखों में अश्क आया हुआ-२
किस तरह भोओलेगा दिल
उनका ख़याल आया हुआ