kis tarah jeete hain ye log bataa do yaaro

Title:kis tarah jeete hain ye log bataa do yaaro Movie:Nai Roshni Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


किस तरह जीते हैं ये लोग बता दो यारों
हमको भी जीने का अंदाज़ सिखा दो यारों
किस तरह जीते हैं ...

प्यार लेते हैं कहाँ से ये ज़माने वाले -२
उन गली-कूचों का रस्ता तो दिखा दो यारों
हमको भी जीने का ...

दर्द के नाम से वाक़िफ़ न जहाँ हो कोई -२
ऐसी महफ़िल में हमें भी बिठा दो यारों
हमको भी जीने का ...

साथ देना है तो खुद पीने की आदत डालो -२
वरना मैख़ाने का दर हमसे भी छुड़ा दो यारों
हमको भी जीने का ...