-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kisee ke madhur pyaar men
Title:kisee ke madhur pyaar men Movie:Sindoor Singer:Naseem Akhtar, Sushil Sahu Music:Khemchand Prakash Lyricist:Neelkanth Tiwari
न : किसी के मधुर प्यार में मन मेरा खो गया
सु : जीवन की हर गली में मेरा चाँद हँस गया
न : मैं हो गयी किसी की, कोई मेरा हो गया
दो : किसी के मधुर प्यार में ...
सु : बन बन के तारे नैनों में सपने चमक उठे
न : हर अंग में उमंग के गहने दमक उठे
सु : हाँ चुपके चुपके जब से कोई मन में बस गया
न : मैं हो गयी किसी की ...
सु : रह-रह के मेरे दिल से है कहता किसी का दिल
न : हां, एक ही मंज़िल, है अपनी एक ही मंज़िल
सु : हम एक ही मंज़िल पे चलें, हो न कभी दूर
न : हम एक ही दिल से चले, हो ना कभी दूर
सु : बन जायें मेरी प्रीत तेरी मांग का सिंदूर
न : हाँ चुपके चुपके जब से कोई मन में बस गया
मैं हो गयी किसी की ...