-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kisee na kisee se dil lagaanaa padegaa
Title:kisee na kisee se dil lagaanaa padegaa Movie:Kashmir Ki Kali Singer:Mohammad Rafi Music:O P Nayyar Lyricist:S H Bihari
( किसी न किसी से कभी न कभी
कहीं न कहीं दिल लगाना पड़ेगा ) -२
एक से एक हसीं चेहरे हैं
किस-किस को मैं देखूँ
किसको इनमें अपना समझूँ
और संग मैं अपने ले लूँ
कोई रंगीली छैल-छबीली -२
आज मेरी ज़िन्दगी में आ के रहेगी
किसी न किसी से ...
ढूँढ रहा हूँ मैं वो दुनिया
प्यार जिसे कहते हैं
कौन वो क़िस्मत वाले हैं
जो लोग वहाँ रहते हैं
मुझको मेरे दिल ले के वहीं चल -२
आए जहाँ हाथ कोई रेशमी आँचल
किसी न किसी से ...
ऐसी नाज़ुक हो वो जिसका
शबनम मुँह धोती हो
चाँद भी सदके होता हो
जब रात को वो सोती हो
आँख शराबी गाल गुलाबी -२
प्यार से सँवार दे जो ज़िन्दगी मेरी
किसी न किसी से ...