kisee naragisee nazar ko dil denge ham

Title:kisee naragisee nazar ko dil denge ham Movie:Mai Nashe Me Hoon Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


किसी नरगिसी नज़र को दिल देंगे हम
काली ज़ुल्फ़ों के साए में दम लेंगे हम
ऐ हसीं तेरे हर सितम सहेंगे हम
आ भी जा कि तेरी राह में खड़े हैं हम
किसी नरगिसी नज़र ...

जब नज़र मिलाएगी शोख़ दिलरुबा
बिना पिए ही छाएगा हम पे नशा
हँस के गुल खिलाएगी उसकी हर एक अदा
हम कहेंगे जान-ए-मन तुझपे हम फ़िदा
किसी नरगिसी नज़र ...

हम ज़रूर पाएँगे एक नई बहार
कम नहीं जहाँ में हुस्न वाले हैं हज़ार
कर रहे हैं आज हम जिसका इंतज़ार
खुद चली आएगी वो हो के बेक़रार
किसी नरगिसी नज़र ...

उस परी के साथ कहीं दूर जाएँगे
धड़कनों की लय पे हम गीत गाएँगे
जलने वाले देख के जल ही जाएँगे
हम नहीं किसी से कम ये दिखाएँगे
किसी नरगिसी नज़र ...