kisee ne apanaa banaa ke mujhako

Title:kisee ne apanaa banaa ke mujhako Movie:Patita Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि

किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया
अंधेरे घर में किसी ने हँस के चिराग़ जैसे जला दिया
किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया

शरम के मारे मैं कुछ न बोली -२
नज़र ने परदा गिरा दिया
मगर वो सब कुछ समझ गये हैं
के दिल भी मैंने गँवा दिया

किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया

न प्यार देखा न प्यार जाना -२
सुनी थीं लेकिन कहानियाँ -२
जो ख़्वाब रातों में भी न आया
वो मुझको दिन में दिखा गया

किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया

वो रंग भरते हैं ज़िंदगी में -२
बदल रहा है मेरा जहाँ
कोई सितारे लुटा रहा था
किसी ने दामन बिछा दिया

किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया
अंधेरे घर में किसी ने हँस के चिराग़ जैसे जला दिया