-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kisee soorat lagee dil kee bahal jaaye to achchhaa ho
Title:kisee soorat lagee dil kee bahal jaaye to achchhaa ho Movie:Naubahaar Singer:Talat Mehmood Music:Roshan Lyricist:Satyendra Athaiya
किसी सूरत लगी दिल की बहल जाये तो अच्छा हो
तमन्ना एक नये साँचे में ढल जाये तो अच्छा हो
मेरे दिल की नज़र को ठोकरे खाना नहीं आता
अंधेरे बढ़ रहे हैं शमा जल जाये तो अच्छा हो
किसी सूरत लगी दिल की बहल जाये तो अच्छा हो
कहाँ तक हैं किनारे होश के हम भी ज़रा देखें
हम भी ज़रा देखें
समंदर आरज़ुओं का मचल जाये तो अच्छा हो
तमन्ना एक नये साँचे में ढल जाये तो अच्छा हो
किसी सूरत लगी दिल की बहल जाये तो अच्छा हो
तू इस मिट्टी के बुत को धड़कने दे दे मोहब्बत की
मेरी दुनिया नई करवट बदल जाये तो अच्छा हो
किसी सूरत लगी दिल की बहल जाये तो अच्छा हो