-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kisee tarah se muhabbat men chain paa na sake
Title:kisee tarah se muhabbat men chain paa na sake Movie:Badi Maa Singer:Noorjahan Music:K Datta Lyricist:Anjum Pilibhiti
किसी तरह से मुहब्बत में चैन पा न सके
लगी वो आग है सीने में जो बुझा न सके
ज़ुबान चुप रही मेरी तो आँसू बोल उठे
छुपाई लाख मुहोब्बत मगर छुपा न सके
न जाने किस की है तसवीर आँसू आँसू में
के अपनी आँख से आँसू भी हम गिरा न सके
तबाही पूछ न दिल की तू हम से ऐ दुनिया
कुछ ऐसी उजड़ी है बस्ती के हम बसा न सके
किसी तरह से मुहोब्बत में चैन पा न सके