kitanee javaan hai raat koee yaad aa gayaa

Title:kitanee javaan hai raat koee yaad aa gayaa Movie:Azad Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


कितनी जवाँ है रात कोई याद आ गया
बढ़ने लगी है बात कोई याद आ गया

फिर आ गयी चमन में गुज़री हुई बहार
रहने लगा किसी का फिर दिल को इंतज़ार
अब होगी मुलाक़ात कोई याद आ गया
बढ़ने लगी है बात ...

फिर याद आ रहें हैं गुज़रे हुए ज़माने
दिल गुनगुना रहा है भूले हुए तराने
तन्हाई और ये रात कोई याद आ गया
बढ़ने लगी है बात ...

आँखों से नींद जाने उड़ कर कहाँ गई है
वो भी वहीं पे होंगे निन्दिया जहाँ गई है
शायद यही है बात कोई याद आ गया
बढ़ने लगी है बात ...