koee aarazoo naheen hai koee muddaaa naheen hai - - talat

Title:koee aarazoo naheen hai koee muddaaa naheen hai - - talat Movie:non-Film Singer:Talat Mehmood Music:Taj Ahmad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


कोई आरज़ू नहीं है कोई मुद्दआ नहीं है
तेरा ग़म रहे सलामत मेरे दिल में क्या नहीं है

तू बचाए लाख दामन मेरा फिर भी है ये दावा
तेरे दिल में मैं ही मैं हूँ कोई दूसरा नहीं है

तुम्हें कह दिया सितमगर ये कसूर था ज़ुबाँ का
मुझे तुम मुआफ़ कर दो मेरा दिल बुरा नहीं है

मेरी आँख ने तुझे भी बाख़ुदा शकील पाया
मैं समझ रहा था मुझ सा कोई दूसरा नहीं है