koee bataa de dil hai jahaan

Title:koee bataa de dil hai jahaan Movie:Main Chup Rahungi Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Chitragupt Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


लता : कोई बता दे दिल है जहाँ
क्यों होता है दर्द वहाँ
रफ़ी : तीर चला के ये तो न पूछो
दिल है कहाँ और दर्द कहाँ

लता : जाने रात को आँखों से
नींद कहाँ उड़ जाती है
रफ़ी : अपने घर में ग़ैर को पा कर
बेचारी मुड़ जाती है

रफ़ी : जब हो ख़लिश सी पहलू में
समझो प्यार ने काम किया
लता : ऐसे प्यार को क्या कहिये
के जिसने बे-आराम किया

लता : दिल पे ऐसी क्या गुज़री
घड़ी घड़ी ये घबराये
रफ़ी : मैं तो किसी का हो बैठा
बार बार ये समझाये