koee laakh kahe aisaa-waisaa jab teree-meree meree-teree ek marazee

Title:koee laakh kahe aisaa-waisaa jab teree-meree meree-teree ek marazee Movie:Moti Mahal Singer:Suraiyya Music:Hansraj Behl Lyricist:Asad Bhopali

English Text
देवलिपि


कोई लाख कहे ऐसा-वैसा -२
इस दुनिया का अब डर कैसा
जब तेरी-मेरी
तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी
जब तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी
जब तेरी-मेरी
तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी

बसते हैं सजन आकाश तले
कुछ लोग बुरे कुछ लोग भले
आ हँस के आ मिल जायें गले
जलता है कोई तो पार जले

( जब तेरी-मेरी
तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी ) -२

मेरी आँखों का ही नूर है तू
मेरे माथे का सिंदूर है तू
क्यूँ पास भी रह कर दूर है तू
किस बात से अब मजबूर है तू

( जब तेरी-मेरी
तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी ) -२

बेचैन मोहब्बत कैसी है
नज़रों में शिक़ायत कैसी है
क्यूँ दिल की हालत कैसी है
सरकार तबीयत कैसी है

( जब तेरी-मेरी
तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी ) -२
कोई लाख कहे ऐसा-वैसा
इस दुनिया का अब डर कैसा
जब तेरी-मेरी
तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी
जब तेरी-मेरी मेरी-तेरी एक मरज़ी