-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:koobasoorat hai vo dil kaa mehamaan Movie:Salaami Singer:Kumar Sanu Music:Nadeem, Shravan Lyricist:Sameer
ख़ूबसूरत है वो दिल का मेहमान
मेरे महबूब की यही पहचान
थोड़ी मासूम है थोड़ी नादान है
मेरे महबूब की यही पहचान है
ख़ूबसूरत है वो दिल का मेहमान है
मेरे महबूब की यही पहचान है
एक दिन वो मिली मुस्करा के गई
दर्द-ए-दिल मेरे दिल में जमा के गई
वो हसीं दिलरुबा दिल चुरा के गई
मेरी चाहत है वो मेरा अरमान है
मेरे महबूब की यही पहचान है
अजनबी दो दिलों की मुलाकात थी
बस घड़ी दो घड़ी वो मेरे साथ थी
कह न पाया था मैं दिल में जो बात थी
जानती है मुझे मगर अन्जान है
मेरे महबूब की यही पहचान है
गर कभी फिर मिली तो बताऊँगा मैं
हाल-ए-दिल उस हसीं को सुनाऊँगा मैं
उम्र भर न उसे भूल पाऊँगा मैं
वो मेरा चैन है वो मेरी जान है
मेरे महबूब की यही पहचान है
ख़ूबसूरत है वो दिल का मेहमान है
मेरे महबूब की यही पहचान है