kr^ishnaa jo tum todo piyaa

Title:kr^ishnaa jo tum todo piyaa Movie:Jhanak Jhanak Paayal Baaje Singer:Lata Mangeshkar Music:Vasant Desai Lyricist:Meerabai

English Text
देवलिपि


कृष्णा
जो तुम तोड़ो पिया मैं नाहीं तोड़ूँ रे
तोसे प्रीत तोड़ कान्हा कौन संग जोड़ूँ रे

तुम भये तरुवर मैं भई पतिया
तुम भये सरोवर मैं भई मछिया
तुम भये गिरवर मैं भई चारा
तुम भये चंदा मैं भई चकोरी
जो तुम तोड़ो पिया ...

तुम भये मोती प्रभुजी हम भये धागा
तुम भये सोना हम भये सुहागा
दासी मीरा के प्रभुजी ब्रिज के वासी
सुनो हे गोपाल
तुम मेरे ठाकुर मैं तोरी दासी
जो तुम तोड़ो पिया ...