kuchh aisaa chhed tujhe dekh ke machal gayaa aaj meraa man

Title:kuchh aisaa chhed tujhe dekh ke machal gayaa aaj meraa man Movie:Raagini Singer:Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:Qamar Jalalabadi

English Text
देवलिपि


कुछ ऐसा छेड़ उमंगों का राग आज की रात
के जाए ख़ाब जवानी के जाग आज की रात
ज़माना जिसको मोहब्बत की आग कहता है
दिल-ओ-जिगर में लगा दें वो आग आज की रात

आँ
( तुझे देख के मचल गया आज मेरा मन
मेरे दिल की पायल बाजे सैयाँ छन छन छन
मेरे दिल की पायल बाजे सैयाँ छन छन छन ) -२

वो मुस्कुराये इनायत इसी को कहते हैं
नज़र चुराये शरारत इसी को कहते हैं
ये मीठी आँख मिचौली ये दिल्लगी ये अदा
अजी हुज़ूर मुहब्बत इसी को कहते हैं

आँ
( तुझे देख के मचल गया आज मेरा मन
मेरे दिल की पायल बाजे सैयाँ छन छन छन
मेरे दिल की पायल बाजे सैयाँ छन छन छन ) -२


तू है सलीम मेरा मैं तेरी अनारकली
क़ुबूल कर मेरी उल्फ़त की पुरबहार कली
ओ ताजदार मेरे इश्क़ की बहार है तू
खिला दे आज मेरे दिल की बेकरार कली

आँ
( तुझे देख के मचल गया आज मेरा मन
मेरे दिल की पायल बाजे सैयाँ छन छन छन
मेरे दिल की पायल बाजे सैयाँ छन छन छन ) -२