-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kuchh aise bandhan hote hain
Title:kuchh aise bandhan hote hain Movie:Farishta Ya Qatil Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Anjaan
ल : ( कुछ ऐसे ) -२ बंधन होते हैं जो बिन बाँधे बँध जाते हैं
मु : जो बिन बाँधे बँध जाते हैं वो जीवन भर तड़पाते हैं
कुछ ऐसे बंधन ...
ल : कुछ ऐसे बंधन ...
जाने ये कैसा नाता है जो बिन जोड़े जुड़ जाता है
इक दिन मन का पागल पंछी बिन पंख लगे उड़ जाता है
मु : सूरज छूने की कोशिश में पंछी के पर जल जाते हैं
कुछ ऐसे बंधन ...
ल : कुछ ऐसे बंधन ...
जब प्यार की तपती राहों में दो प्यासे दिल मिल जाते हैं
फिर धूप-छाँव बन जाती है साँसों में फूल खिल जाते हैं
मु : जागी आँखों के ये सपने अक्सर मन को छल जाते हैं
कुछ ऐसे बंधन ...
ल : कुछ ऐसे बंधन ...