kuchh na kuchh to zaroor honaa hai

Title:kuchh na kuchh to zaroor honaa hai Movie:non-Film Singer:unknown Music:unknown Lyricist:Wajida Tabassum

English Text
देवलिपि


कुछ न कुछ तो ज़रूर होना है
सामना आज उनसे होना है

तोड़ो, फेंकों, रखो, करो कुछ भी
दिल हमारा है, क्या खिलौना है

ज़िंदगी और मौत का मतलब
तुमको पाना है, तुमको खोना है

इतना डरना भी क्या है दुनिया से
जो भी होना है सो तो होना है

उठ के महफ़िल से मत चले जाना
तुमसे रोशन ये कोना-कोना है