-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kuchh to duniyaa kee inaayaat ne dil tod diyaa
Title:kuchh to duniyaa kee inaayaat ne dil tod diyaa Movie:Golden Moments Begum Akhtar (Non-Film) Singer:Begum Akhtar Music:Begum Akhtar Lyricist:Sudarshan Faakir
कुछ तो दुनिया की इनायात ने दिल तोड़ दिया
और कुछ तल्ख़ी-ए-हालात ने दिल तोड़ दिया
हम तो समझे थे के बरसात में बरसेगी शराब
आई बरसात तो बरसात ने दिल तोड़ दिया
दिल तो रोता रहे और आँख से आँसू न बहें
इश्क़ की ऐसी रवायात ने दिल तोड़ दिया
वो मेरे हैं मुझे मिल जायेंगे आ जायेंगे
ऐसे बेकार ख़यालात ने दिल तोड़ दिया
आपको प्यार है मुझसे के नहीं है मुझसे
जाने क्यूँ ऐसे सवालात ने दिल तोड़ दिया