-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kuchh yaadagaar-e-shahar-e-sitamagar hee le chalen
Title:kuchh yaadagaar-e-shahar-e-sitamagar hee le chalen Movie:Haseen Lamhen 5 (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Nasir Kazmi
कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर ही ले चलें
आये हैं इस गली में तो पत्थर ही ले चलें
रंज-ए-सफ़र की कोई निशानी तो पास हो
थोड़ी सी ख़ाक-ए-कूचा-ए-दिलबर ही ले चलें
यूँ किस तरह कटेगा कड़ी धूप का सफ़र
सर पर ख़याल-ए-यार की चादर ही ले चलें
ये कह के छेड़ती है हमें दिल-गिरफ़्तगी
घबरा रहे हैं आप तो बाहर ही ले चलें
इस शहर-ए-बे-चराग़ में जायेगी तू कहाँ
आ ऐ शब-ए-फ़िराक़ तुझे घर ही ले चलें