-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kudaa kare ke muhabbat men vo maqaam aaye
Title:kudaa kare ke muhabbat men vo maqaam aaye Movie:Afshan (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:unknown Lyricist:Tasleem Fazli
ख़ुदा करे के मुहब्बत में वो मक़ाम आये
किसी का नाम लूँ लब पे तुम्हारा नाम आये
तुम्हारा प्यार मेरे गेसूओं की उलझन हो
तुम्हारे नाम से दिल का चराग़ रोशन हो
सहर नज़र से मिले ज़ुल्फ़ ले के शाम आये
किसी का नाम लूँ लब पे तुम्हारा नाम आये
ख़ुदा करे ...
जहाँ तलक ये हसीं गुनगुनाती रात चले
नज़र नज़र से मिले दिल से दिल की बात चले
हमारे दिल की तड़प आज कुछ तो काम आये
किसी का नाम लूँ लब पे तुम्हारा नाम आये
ख़ुदा करे ...
मेरे ख़यालों की तसवीर हू-ब-हू तुम हो
मेरे हुज़ूर निगाहों की आरज़ू तुम हो
नज़र उठे मेरी जानिब कोई सलाम आये
किसी का नाम लूँ लब पे तुम्हारा नाम आये
ख़ुदा करे ...