-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kvaab ho tum yaa koee haqeekat, kaun ho tum batalaao
Title:kvaab ho tum yaa koee haqeekat, kaun ho tum batalaao Movie:Teen Deviyan Singer:Kishore Kumar Music:S D Burman Lyricist:Majrooh Sultanpuri
ख़्वाब हो तुम या कोई हक़ीक़त
कौन हो तुम बतलाओ
देर से कितनी दूर खड़ी हो
और करीब आ जाओ
सुबह पे जिस तरह, शाम का हो गुमाँ - (२)
ज़ुल्फ़ों में एक चेहरा, कुछ ज़ाहिर कुछ निहा
धड़कनों ने सुनी, एक सदा पाओं की - (२)
और दिल पे लहराई, आँचल की छाओं सी
मिल ही जाती हो तुम, मुझको हर मोड़ पे - (२)
चल देती हो कितने, अफ़साने छोड़ के
फिर पुकारो मुझे, फिर मेरा नाम लो - (२)
गिरता हूँ फिर अपनी, बाहों में थाम लो