kyaa cheez hai mohabbat koee mere dil se poochhe

Title:kyaa cheez hai mohabbat koee mere dil se poochhe Movie:Shair Singer:Suraiyya Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


( क्या चीज़ है मोहब्बत
क्या चीज़ है मोहब्बत
मोहब्बत
कोई मेरे दिल से पूछे
मेरे दिल से पूछे ) -२
क्या चीज़ है मोहब्बत

आपस में पहले-पहले
मिलती हैं जब निगाहें -२
बन-बन के जब फ़साना
आती हैं लब पे आहें -२
ऐसे में दिल की हालत
ओ ओ ओ
ऐसे में दिल की हालत
कोई मेरे दिल से पूछे -२
क्या चीज़ है मोहब्बत

जब ज़िन्दगी की रातें
आती हैं ज़िन्दगी में
जब अपने दिल की बातें
होती हैं चाँदनी में -२
उस चाँदनी की क़ीमत
ओ ओ ओ
उस चाँदनी की क़ीमत
कोई मेरे दिल से पूछे -२
क्या चीज़ है मोहब्बत

जब दिल की धड़कनों से
होते हैं राग पैदा
दिल-दिल से मिल के जिस दम
करता है आग पैदा -२
उन दो दिलों की क़िसमत
ओ ओ ओ
उन दो दिलों की क़िसमत
कोई मेरे दिल से पूछे -२
क्या चीज़ है मोहब्बत -२
मोहब्बत
कोई मेरे दिल से पूछे
मेरे दिल से पूछे ) -२
क्या चीज़ है मोहब्बत