kyaa dard hai kyaa pyaas hai

Title:kyaa dard hai kyaa pyaas hai Movie:Rudraksh Singer:Richa Sharma, Shankar Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Sameer, Arun Bhairav

English Text
देवलिपि


रि : क्या दर्द है क्या प्यास है क्या प्यास है
पूछो ना -२
कितना अजब अहसास है अहसास है
पूछो ना -२
शं : एक अनोखी क़श-म-क़श है
ख़ुद पे मेरा अब ना बस है

रि : हो
क्या दर्द है क्या प्यास है क्या प्यास है
पूछो ना -२
कितना अजब अहसास है अहसास है
पूछो ना -२

कहीं मैने देखा नहीं मर्द ऐसा
तेरा हाथ लगता है मरहम के जैसा
तड़प मेरे दिल की मेरे काम आये
मुझे दर्द में भी तो आराम आये
शं : हो
एक नशा है जिस्म तेरा
उड़ रहा है होश मेरा

रि : ओ
क्या दर्द है क्या प्यास है क्या प्यास है
पूछो ना -२
कितना अजब अहसास है अहसास है
पूछो ना -२

तेरी इक छुअन से बहकने लगी हैं
मेरी गर्म साँसें महकने लगी हैं
ना पहले किसी ने छुआ मुझको ऐसे
मेरा हाल क्या है बताऊँ मैं कैसे

शं : हो
दिल को पागल करने वाला
तेरा जादू है निराला

रि : क्या दर्द है क्या प्यास है
पूछो ना -२
कितना अजब अहसास है अहसास है
पूछो ना -२