kyaa dekhaa nainon vaalee nainaa kyon bhar aae

Title:kyaa dekhaa nainon vaalee nainaa kyon bhar aae Movie:Dharmputra Singer:Asha Bhonsle Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


क्या देखा नैनों वाली नैना क्यों भर आए
नैना क्यों भर आए
कोख भरी और गोद है ख़ाली, नैना यूँ भर आए
नैना यूँ भर आए

माँ बनकर भी माँ न बनी मैं बदनामी के डर से
दूध मेरी बोझल सीने को आँसू बन-बन बरसे
अपना धन और आँख सवाली, नैना यूँ भर आए
नैना यूँ भर आए -२

क्या देखा नैनों वाली ...

जी भी सकी तो जीतेजी ये सोग़ रहेगा मुझको
बोलेगा पर मुन्ना मेरा माँ न कहेगा मुझको
माँ कहलाना बन गया गाली, नैना यूँ भर आए
नैना यूँ भर आए -२

क्या देखा नैनों वाली ...