-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:kyaa hai meraa naam ye duniyaa ek nambaree Movie:Dus Numbari Singer:Mukesh Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Majrooh Sultanpuri
क्या है मेरा नाम न पूछो गिर जाएँगे जाम न पूछो
कौन हूँ मैं ये जान के सबको लग जाएगी थरथरी
ये दुनिया एक नम्बरी तो मैं दस नम्बरी
इस महफ़िल में किस पर क्या रंग चढ़ा सब जानूँ
कौन छुपा किस भेष में प्यारे मैं सबको पहचानूँ
क्या है मेरा नाम ...
लूट के जिसका घर बैठे हो महल सजाए अपना
उसका लहू पुकार रहा है यार बचोगे कितना
ज़ुल्म हैं जितने रात और दिन
के लूँगा बदले सब गिन-गिन
अरे बड़े-बड़ों की कर दी तबीयत हरी
ये दुनिया एक नम्बरी ...
कहत कबीर सुनो भई साधो बात कहूँ मैं खरी
ये दुनिया एक नम्बरी तो मैं दस नम्बरी -२
एक नंबर का हाथ दिखाया जब कह के जय काली
कितने ही सेठों की भारी जेबें हो गईं खाली
दो न.म्बर है और निराला देखूँ और खुल जाए ताला
उड़ के जेब में आ जाए हरे नोट की परी
ये दुनिया एक नम्बरी ...
न.म्बर तीन का चमत्कार देखो जब फेंकूँ पत्ता
सबकी तबीयत करूँ साफ़ दिल्ली हो या कलकत्ता
चौथे ने राह गज़ब का झाँसा आप किया दूजे को फाँसा
कभी-कभी तो पुलिस को उल्टे दिखलाऊँ हथकड़ी
ये दुनिया एक नम्बरी ...
पाँचवा न.म्बर ज़ुल्म का दुश्मन मैं दुखियों का साथी
छठा देश के गद्दारों से छीन लूँ घर की बाती
न.म्बर साथ करे जो दंगा एक हाथ में कर दूँ चंगा
लंगड़ी-टंगड़ी छुरी-कटारी सब रह जाएँ धरी
ये दुनिया एक नम्बरी ...
कला आठवीं ये है कि मैं प्यार से मिलता सबसे
प्यार की ख़ातिर इन्साँ क्या है लड़ जाऊँ मैं रब से
नवाँ जो मिले मुझे हसीना नौ दिन तक न रुके पसीना
और न.म्बर दस दस
लिखा है ये तो हर थाने में सिफ़त है क्या-क्या दीवाने में
जितनी ऊंगलियां इन हाथों में उतनी जादुगरी
ये दुनिया एक नम्बरी ...