kyaa jaane ameeree jo gareebee kaa mazaa hai

Title:kyaa jaane ameeree jo gareebee kaa mazaa hai Movie:Aaj ki Raat Singer:Meena Kapoor Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


क्या जाने अमीरी जो ग़रीबी का मज़ा है
दौलत उन्हें दी है तो हमें सब्र दिया है

हम सोने की चाँदि की तमन्ना नहीं करते
दुख दर्द में भी हँस्ते हैं शिकवा नहीं करते
क़िसमत ने ग़रीबी दी दिल तो बड़ा है
क्या जाने अमीरी ...

फूलों के बिछौने पे सोती है अमीरी
काँटों के बिस्तर पे भी हँस्ती है फ़क़ीरी
वो काँटा भी है फूल जो मालिक ने दिया है
क्या जाने अमीरी ...

है जेब अगर गर्म तो कुछ खा जा खिला जा
दौलत से न कर पयार इसे यूँ ही लुटा जा
नादान ये पैसा भी कभी साथ गया है
क्या जाने अमीरी ...