kyaa kyaa na sitam tujhape hue mahalon kee raanee

Title:kyaa kyaa na sitam tujhape hue mahalon kee raanee Movie:Mohini/ Bhagya Chakra Singer:Mohammad Rafi Music:N Dutta Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan

English Text
देवलिपि


क्या क्या न सितम तुझ पर हुए महलों की रानी
क़िस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी

इतनी बड़ी दुनिया में कोई नहीं तेरा
या ठोकरें क़िस्मत की हैं या ग़म का अँधेरा
इस दुनिया ने अब तुझे मिटाने की है ठानी
क़िस्मत ने लिखी ...

आँसू तेरे हँसती हुई कलियों को रुला दें
आहें तेरी आकाश के परदों को हिला दें
नादान था वो जिसने तेरी एक ना मानी
क़िस्मत ने लिखी ...

आँखें तेरी बेनूर हुईं दिल तेरा टूटा
भगवान के होते हुए संसार ने लूटा
दुनिया में किसी ने भी तेरी क़दर ना जानी
क़िस्मत ने लिखी ...