-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kyaa nazaare kyaa sitaare
Title:kyaa nazaare kyaa sitaare Movie:Jheel Ke Us Paar Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
क्या नज़ारे क्या सितारे
सब को है इंतज़ार सब हैं बेक़रार
तू कब सब देखेगी
हर कली में हर गली में
देखेगी मेरा प्यार प्यार की बहार
तू सब जब देखेगी
क्या नज़ारे क्या सितारे ...
बादल अम्बर पे यूँ ही आता जाता रहेगा
तेरे रेशमी आँचल की तरह लहराता रहेगा
क़दमों की धूल चूमेगी ये फूल
तू जब सब देखेगी
हर कली में हर गली में ...
मन में तू ऐसे समायी जैसे नदिया में नीर
मेरे नैनों के दर्पण में लगी है यूँ तेरी तसवीर
अपना ये रूप ये छाँव धूप
तू जब सब देखेगी
क्या नज़ारे क्या सितारे ...