kyaa raat suhaanee hai

Title:kyaa raat suhaanee hai Movie:Alif Laila Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Shyamsunder Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


रफ़ी:
क्या रात सुहानी है, क्या रात सुहानी है
आज ज़माने की हर शै पे जवानी है

लता:
अनमोल निशानी है, अनमोल निशानी है
तू मेरी उल्फ़त के ख़्वाबों की जवानी है

रफ़ी:
कुछ कह दो निगाहों में, कुछ कह दो निगाहों में
आज सिमट आओ तरसी हुई बाहों में
कुछ कह दो निगाहों में

लता:
हसरत है निगाहों में, हसरत है निगाहों में
दूर कहीं चल दूँ छुप कर तेरी बाहों में

रफ़ी:
तक़दीर सम्भल जाए, तक़दीर सम्भल जाए
ग़र मेरे सीने पर ये ज़ुल्फ़ मचल जाए

लता:
ये रात ना ढल जाए, ये रात ना ढल जाए
सुबह के तारे की नीयत ना बदल जाए

दोनों:
क्या रात सुहानी है, क्या रात सुहानी है
आज ज़माने की हर शै पे जवानी है
क्या रात सुहानी है