-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kyoon chhodaa tumane saath hamaaraa jawaab do
Title:kyoon chhodaa tumane saath hamaaraa jawaab do Movie:Kashish (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle Music:Nazar Hussain Lyricist:Masroor Anwar
क्यूँ छोड़ा तुमने साथ हमारा जवाब दो
ख़ामोश किसलिये हो ख़ुदारा जवाब दो
वो दोस्ती कि जिसपे बहुत नाज़ था कभी
अब क्यूँ नहीं है तुमको गवारा जवाब दो
मौसम भी इतनी जल्द बदलता नहीं तो फिर
बदला है कैसे रंग तुम्हारा जवाब दो
क्या मिल सकेगा राह-ए-तलब में तुम्हें कोई
हम जैसा कोई और दुबारा जवाब दो