kyoon pheree nazar dekho to idhar

Title:kyoon pheree nazar dekho to idhar Movie:Anokhi Ada Singer:Mukesh Music:Naushad Lyricist:Anjum Pilibhiti

English Text
देवलिपि


क्यूँ फेरी नज़र -२
देखो तो इधर -२
ढाओ न सितम पहले-पहले
क्यूँ फेरी नज़र

दिखला के झलक दिल छीन लिया -२
और दिल की बजाय दर्द दिया -२
मिलते ही नज़र क्या ख़ूब किया -२
तुमने ये करम पहले-पहले
क्यूँ फेरी नज़र

क्यूँ फेरी नज़र -२
देखो तो इधर -२
ढाओ न सितम पहले-पहले
क्यूँ फेरी नज़र

दिल ले के सताना ठीक नहीं -२
नज़रों से गिराना ठीक नहीं -२
दुनिया-ए-मोहब्बत में हमने -२
रखा है क़दम पहले-पहले
क्यूँ फेरी नज़र

क्यूँ फेरी नज़र -२
देखो तो इधर -२
ढाओ न सितम पहले-पहले
क्यूँ फेरी नज़र