kyoon pyaalaa chhalakataa hai

Title:kyoon pyaalaa chhalakataa hai Movie:Phir Bhi Singer:Manna De Music:Raghunath Seth Lyricist:Narendra Sharma

English Text
देवलिपि


क्यूँ प्याला छलकता है
क्यूँ दीपक जलता है
दोनों के मन में कहीं अनहोनी विकलता है
क्यूँ प्याला छलकता है

पत्थर में फूल खिला
दिल को एक ख़्वाब मिला
क्यूँ टूट गए दोनों
इसका ना जवाब मिला
दिल नींद से उठ उठ कर
क्यूँ आँखें मलता है..

हैं राख की रेखाएँ
लिखती है चिंगारी
हैं कहते मौत जिसे
जीने की तैयारी
जीवन फिर भी जीवन
जीने को मचलता है..