-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:laakh kare apanee manamaanee qismat ke khel niraale Movie:Talaash Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan
ल: लाख करे अपनी मनमानी ये मूरख इंसान
आख़िर होना है वही जो चाहे भगवान
क़िस्मत के खेल निराले -२
ख़ुशियों का जल बरसाते हैं ग़म के बादल काले
क़िस्मत के खेल निराले
होनी बात बने अनहोनी धूप बने बरसात
को: आ
ल: होनी बात बने अनहोनी धूप बने बरसात
पतझड़ में भी फूल खिले हैं ये क़िस्मत की बात -२
होने वाली बात टले ना -२
कभी किसी के टाले
को: ख़ुशियों का जल बरसाते हैं ग़म के बादल काले
क़िस्मत के खेल निराले
ल: चाहें दुश्मन लाख किसी की राह में काँटे बोये -२
को: राह में काँटे बोये जी राह में काँटे बोये
ल: लिक्खा है तक़दीर में जो कुछ आख़िर को वो होये
को: आख़िर को वो होये जी आख़िर को वो होये
ल: लिक्खा है तक़दीर में जो कुछ आख़िर को वो होये
फिर भी अपने आप को समझे -२
सब कुछ दुनिया वाले
को: ख़ुशियों का जल बरसाते हैं ग़म के बादल काले
क़िस्मत के खेल निराले
ख़ुशियों का जल बरसाते हैं ग़म के बादल काले
क़िस्मत के खेल निराले