-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
lagataa naheen hai jee meraa ujade dayaar men - - habib wali mohammed
Title:lagataa naheen hai jee meraa ujade dayaar men - - habib wali mohammed Movie:non-Film Singer:Habib Wali Mohammad Music:Saraswati Devi Lyricist:Bahadur Shah Zafar
लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में -२
किसकी बनी है आलम-ए-नापायदार में
लगता नहीं है जी मेरा
कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें -२
कहीं और जा बसें
इतनी जगह कहाँ है दिल-ए-दाग़दार में
इतनी जगह कहाँ है
उम्र-ए-दराज़ माँग के लाये थे चार दिन
लाये थे चार दिन
दो आरज़ू में कट गये दो इंतज़ार में
दो आरज़ू में कट गये
कितना है बदनसीब ज़फ़र दफ़्न के लिये
दफ़्न के लिये
दो ग़ज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में -२
लगता नहीं है जी