lagataa naheen hai jee meraa ujade dayaar men

Title:lagataa naheen hai jee meraa ujade dayaar men Movie:Laal Quila Singer:Mohammad Rafi Music:S N Tripathi Lyricist:Bahadur Shah Zafar

English Text
देवलिपि


लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में
किस की बनी है आलम-ए-ना-पायेदार में

बुलबुल को बाग़बां से न सैय्याद से गिला
क़िस्मत में क़ैद थी लिखी फ़सल-ए-बहार में

उम्र-ए-दराज़ माँग के लाये थे चार दिन
दो आरज़ू में कट गये, दो इंतज़ार में

कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें
इतनी जगह कहाँ है दिल-ए-दाग़दार में

है कितन बदनसीब ज़फ़र दफ़्न के लिये
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में