lagee aaj saavan kee phir vo jhadee hai

Title:lagee aaj saavan kee phir vo jhadee hai Movie:Chaandni Singer:Suresh Wadkar, Anupama Deshpande Music:Shiv-Hari Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है -२
फिर वो झड़ी है
वही आग फिर सीने में जल पड़ी है
लगी आज सावन की ...

कुछ ऐसे ही दिन थे वो जब हम मिले थे
चमन में नहीं फूल दिल में खिले थे
वही तो है मौसम मगर रुत नहीं वो
मेरे साथ बरसात भी रो पड़ी है
लगी आज सावन की ...

कोई काश दिल पे बस हाथ रख दे
मेरे दिल के टुकड़ों को एक साथ रख दे
मगर यह हैं ख्वाबों ख्यालों की बातें
कभी टूट कर चीज़ कोई जुड़ी है
लगी आज सावन की ...