laharaatee hueen raahen ye ham aa gaye hain kahaan

Title:laharaatee hueen raahen ye ham aa gaye hain kahaan Movie:Veer-Zaara Singer:Lata Mangeshkar, Udit Narayan Music:Madan Mohan Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


उ: लहराती हुईं राहें खोले हुए हैं बाहें
ये हम आ गये हैं कहाँ
ल: पलकों पे गहरे हल्के हैं रेशमी धुँधलके
ये हम आ गये हैं कहाँ
उ: हाँ, ये हम आ गये हैं कहाँ

उ: वो देखो ज़रा पर्बतों पे घटाएँ
हमारी दास्ताँ हौले से सुनाएँ
ल: सुनो तो ज़रा ये फूलों की वादी
हमारी ही कोई कहानी है सुनाती
उ: सपनों के इस नगर में
यादों की रहगुज़र में
ये हम आ गये हैं कहाँ
ल: हाँ, ये हम आ गये हैं कहाँ

ल: जो राहों में है रुत ने सोना बिखेरा
सुनहरा हुआ तेरा मेरा सवेरा
उ: ज़मीं सो गई बर्फ़ की चादरों में
बस इक आग सी जलती है दो दिलों में
ल: हवाएँ सनसनाएँ
बदन काँप जाएँ
ये हम आ गये हैं कहाँ
उ: हाँ, ये हम आ गये हैं कहाँ

उ: ये बरसात भी कब थमे कौन जाने
ल: तुम्हें मिल गये प्यार के सौ बहाने
उ: सितारों की है जैसे बारात आई
ल: हमारे लिये रात यूँ जगमगाई
उ: सपने भी झिलमिलाएँ
ल: दिल में दिये जलाएँ
उ: ये हम आ गये हैं कहाँ
ल: हाँ ये हम आ गये हैं कहाँ

दोनों:
हाँ ये हम आ गये हैं कहाँ