laharaayaa tirangaa aaj ham raushan karenge

Title:laharaayaa tirangaa aaj ham raushan karenge Movie:Saaz Singer:Devaki Pandit Music:Rajkamal Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


लहराया तिरंगा मन के हिमालय से
उतरी है नये उजाले की गंगा
लहराया तिरंगा

आज हम रौशन करेंगे प्रेम के लाखों दिये
आज से हम सब रहेंगे प्यार का अमृत पिये

आज से हम सब जियेंगे
एक दूजे के लिये
क़सम खाते हैं ये
हम हमेशा ही रहेगा
जो होगा आज संगम
क़सम खाते हैं ये हम
आज हम रौशन करेंगे ...

आज से हर डाल पर
कलियाँ खिलेंगी प्यार की
आज से होगी दिलों में
बात इस इक़रार की
आज से दीवार नफ़रत की
न उठने पायेगी
आज से बस आवाज़ यही आयेगी
आज हम रौशन करेंगे ...

आज से आने न देंगे
हम दिलों में दूरियाँ
आज से हमको मिटाने हैं
ग़म और मजबूरियाँ
आज से लायेंगे हर
जीवन में इक मुसकान हम
आज से ऐसा बनायेंगे
ये हिन्दुस्तान हम
आज हम रौशन करेंगे ...