-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:lakadee jal koyalaa bhayee moree baali re umariyaa ab kaise Movie:Chhoti Chhoti Baaten Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Anil Biswas Lyricist:Shailendra Singh
लकड़ी जल कोयला भयी -२
कोयला जल भयी राख
मैं पापन ऐसी जली न कोयला भयी ना राख
मोरी बाली रे उमरिया अब कैसे बीते राम -२
रो रोके बोली राधा -२
मोहे तजके गयो श्याम, मोरी बाली रे उमरिया
जो छोड़के ही जाना था
तूने काहे को प्रीत लगाई
मेरे मीत तेरा क्या बिगड़ा
मेरी हो गई जगत हँसाई -२
अब तो सारी रे नगरिया करे मुझको बदनाम -२
मोरी बाली रे उमरिया अब कैसे बीते राम
जीतेजी ओ बेदर्दी मैं सेज अगन की सोई
क्या होली और दीवाली (मैं हर त्योहार में रोयी) -२
मोरी सूनी रे अटरिया पे हर दिन कोहराम -२
मोरी बाली रे उमरिया अब कैसे बीते राम
तुम ऐसे देस सिधारे जहाँ पहुँच सके ना पाती
तूने अच्छा साथ निभाया (ओ मेरे जीवन साथी) -२
किसकी लागी रे नजरिया मोसे बिघला भयी बाम -२
मोरी बाली रे उमरिया अब कैसे बीते राम