-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:lat ulajhee hai sulajhaa de more baalamaa Movie:Insaan Aur Insaan Singer:Geeta Dutt Music:Ratandeep-Hemraj Lyricist:Tajdar Taaj
लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा
ओ ओ ओ
( लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा
मैं ना हाथ लगाउँगी
सारी उमर बिताउँगी
लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा ) -२
ओ ओ ओ
( दरपन के आगे बिन्दिया जो चमकी
छूड़ी जो बोली
हो दइया छूड़ी बोली ) -२
प्यासे बदन को डँसने लगी है
बेदर्द चोली हाय
इस बैरन को समझा दे मोरे बालमा
लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा
मैं ना हाथ लगाउँगी
सारी उमर बिताउँगी
लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा
ओ ओ ओ
( तेरे बिना ये सूनी पड़ी है
सेज सुहानी
ओ सैँयाँ सेज सुहानी ) -२
सौतनिया बन के रोका है जिसने
तुझको ओ जानी
वो नौकरिया ठुकरा दे मोरे बालमा
लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा
मैं ना हाथ लगाउँगी
सारी उमर बिताउँगी
लट उलझी है सुलझा दे मोरे बालमा
ओ ओ ओ
ऊं ऊं ऊं -२