laut ke aajaa re o aa chain naheen aae re

Title:laut ke aajaa re o aa chain naheen aae re Movie:Tyaagi Singer:Kavita Krishnamurthy, Kumar Sanu Music:Bappi Lahiri Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


लौट के आजा रे ओ आ
चैन नहीं आए रे जिया नहीं जाए रे
तेरे बिन मैं हूँ क्या मेरे बिन तू है क्या
लौट के आजा रे ...

तुझको यहाँ से कैसे पुकारूँ जाने अब तू होगी कहाँ
तू ना मिली क़सम ख़ुदा की जी ना सकूँगा तेरे बिना
चैन नहीं आए रे ...

कोई बंधन माने कहीं ना जब ये दिल हो दीवाना
ठुकरा के ये सारा ज़माना मुझको तेरे पास आना
चैन नहीं आए रे ...