le jaa meree taqadeer mujhe jahaan beete din kee yaad na ho - - talat

Title:le jaa meree taqadeer mujhe jahaan beete din kee yaad na ho - - talat Movie:non-Film Singer:Talat Mehmood Music:unknown Lyricist:Kaif Akrami

English Text
देवलिपि


ले जा मेरी तक़दीर मुझे जहाँ बीते दिन की याद न हो
जहाँ आँख से आँसू निकले ना
और होंठों पर फ़रियाद न हो

दिल भी सीने में जलता है
आँखें तरसा करती हैं
भूलने वाले तेरे लिये ये
पहरों बरसा करती हैं
क्यूँ न जाऊँ उस दुनिया में
जहाँ तुम्हारी याद न हो

तुम भूल गये हो वो रातें
जब मुझे पुकारा करते थे
इन चाँद-सितारों पर मेरी
तस्वीर उतारा करते थे
ऐसी दुआएं देते हो अब
तेरा प्यार कभी आबाद न हो