-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
leejo baabul hamaaraa salaam re
Title:leejo baabul hamaaraa salaam re Movie:Dil-e-Naadaan Singer:Asha Bhonsle Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Shakeel Badayuni
लीजो बाबुल
( लीजो बाबुल हमारा सलाम रे
हम तो जाते हैं साजन के गाम रे -२ ) -२
लीजो बाबुल -२
तुम्हरे अंगना में बचपन बिताया
तुम्हरे चरनों में सुख चैन पाया
साथ ले कर दुआयें तमाम रे
हम तो जाते हैं साजन के गाम रे -२
लीजो बाबुल -२
हम तो डाली के पंछी हैं बाबुल
हमरे उड़ने से होना ना ब्याकुल
आ गई है बसेरे की शाम रे
हम तो जाते हैं साजन के गाम रे -२
लीजो बाबुल -२
बन के दुल्हन चली तुम्हरे घर से
अब न लौटूँगी पी के नगर से
सबको प्यारा है प्रीतम का नाम रे
हम तो जाते हैं साजन के गाम रे -२
लीजो बाबुल
लीजो बाबुल हमारा सलाम रे
हम तो जाते हैं साजन के गाम रे -२
लीजो बाबुल -२