-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
lo chal diye vo hamako tasallee diye bagair
Title:lo chal diye vo hamako tasallee diye bagair Movie:Gulnar (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Ghulam Haider Lyricist:Qateel Shifai
लो चल दिए वो हमको तसल्ली दिए बग़ैर
एक चाँद छुप गया है उजाला किए बग़ैर
उनसे बिछड़के हमको तमन्ना है मौत की
आती नहीं है मौत भी लेकिन जीए बग़ैर
हाय, वक़्त-ए-इश्क़ आज अब तो न ले इम्तिहान-ए-ग़म
हम रो रहे हैं नाम किसीका लिए बग़ैर
माँगे से मिल सकी न हमें तो कभी ख़ुशी
पाए हैं लाख रंज तमन्ना किए बग़ैर