maan mujhe apane aanchal men chhipaa le

Title:maan mujhe apane aanchal men chhipaa le Movie:Chhota Bhai Singer:Lata Mangeshkar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


माँ मुझे अपने आँचल में छिपा ले
गले से लगा ले
कि और मेरा कोई नहीं
फिर न सताऊँगा कभी पास बुला ले
गले से लगा ले
कि और मेरा कोई नहीं
माँ मुझे अपने ...

भूल मेरी छोटी सी भूल जाओ माता
ऐसे कोई अपनों से रूठ नहीं जाता
रूठ गया हूँ मैं तू मुझको मना ले
गले से लगा ले
कि और मेरा कोई नहीं
माँ मुझे अपने ...

गोद में तेरी आज तक मैं पला हूँ
उँगली पकड़ के तेरी माँ मैं चला हूँ
तेरे बिना मुझको अब कौन सम्भाले
गले से लगा ले
कि और मेरा कोई नहीं
माँ मुझे अपने ...