-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
maanaa ki tere pyaar men rusavaaiyaan to hain
Title:maanaa ki tere pyaar men rusavaaiyaan to hain Movie:Dil Sachcha Chehra Jhootha Singer:Mukesh Music:J Jagdish Lyricist:Anjaan
माना कि तेरे प्यार में रुसवाइयाँ तो हैं
रुसवाइयोँ से प्यार हो हमको तो क्या करें
माना कि तेरे प्यार ...
अरमां बुझे-बुझे से हैं साँसें धुआँ-धुआँ
हम तो भरी बहार में तनहा रहे यहाँ
तनहाइयों से प्यार हो हमको तो क्या करें
माना कि तेरे प्यार ...
हमको मिली नसीब से क्या ख़ूब ये ख़ुशी
परछाइयों की छाँव में भटके ये ज़िन्दगी
परछाइयों से प्यार हो हमको तो क्या करें
माना कि तेरे प्यार ...