-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
maataa o maataa
Title:maataa o maataa Movie:Ab Dilli Door Nahin Singer:Sudha Malhotra Music:Duttaram Lyricist:Shailendra Singh
माता ओ माता - जो तू आज होती
मुझे यूँ बिलखता अगर देख लेती
तेरा दिल टूट जाता
माता ओ माता
मुझे चूम कर तूने एक दिन कहा था
मेरे लाडले तू तो राजा बनेगा
बेआस, बेघर मैं फिरता हूँ दर-दर
मुझे यूँ भटकता अगर देख लेती
तेरा दिल टूट जाता-
माता ओ माता
इक रात जब नींद मुझको न आई
तूने वो परियों की लोरी सुनाई
तो सपने जगे, नींद पल भर में आई
जग सो रहा है मैं जागूं अकेला
मुझे यूँ तड़पता अगर देख लेती
तेरा दिल टूट जाता
माता ओ माता