madabharee ye hawaaen paas aaen

Title:madabharee ye hawaaen paas aaen Movie:Anokhaa Daan Singer:Lata Mangeshkar Music:Salil Choudhary Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


मदभरी ये हवाएं पास आएं
नाम लेकर मुझको ये बुलाएं
मदभरी ये हवाएं

मैं ने रातों से कर ली दोस्ती तारों के लिये
और चुरा के लिया मैंने ये दिन बहारों के लिये
ऐ ज़मीं आसमां मुझको दो दुआएं
मदभरी ये हवाएं

मैंने लहरों की बाहें थाम कर ढूंढे हैं भंवर
साहिलों पे किसी अजनबी की तलाशी है डगर
काश ले कर उन्हें लहरें लौट आएं
मदभरी ये हवाएं