mahalon kaa raajaa milaa

Title:mahalon kaa raajaa milaa Movie:Anokhi Raat Singer:Lata Mangeshkar Music:Roshan Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


महलों का राजा मिला के रानी बेटी राज करेगी
खुशी-खुशी कर दो बिदा तुम्हारी बेटी राज करेगी

गलियों-गलियों धूम मचेगी -२
काँधे-काँधे डोली चलेगी
डोली में डोलेगा जिया -२
के रानी बेटी राज करेगी
खुशी-खुशी कर दो बिदा ...

जिस घर जाए स्वर्ग बना दे -२
दोनों कुल की लाज निभा दे
यही बाबुल जी देँगे दुआ -२
के रानी बेटी राज करेगी
खुशी-खुशी कर दो बिदा ...

बेटी तो है धन ही पराया -२
पास अपने कोई कब रख पाया
भारी करना ना अपना जिया -२
तुम्हारी बेटी राज करेगी
खुशी-खुशी कर दो बिदा ...