main aashiq hoon bahaaron kaa

Title:main aashiq hoon bahaaron kaa Movie:Aashiq Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shahryar

English Text
देवलिपि


मैं आशिक़ हूँ बहारों का
फ़िज़ाओं का नज़ारों का
मैं मस्ताना मुसाफ़िर हूँ
जवां धरती के अंजाने किनारों का

सदियों से जग में आता रहा मैं
नए रंग जीवन में लाता रहा मैं
हर एक देस में नित नए भेस में

कभी मैंने हँस के दीपक जलाए
कभी बन के बादल आँसू बहाए
मेरा रस्ता प्यार का रस्ता

चला गर सफ़र को कोई बेसहारा
तो मैं हो लिया संग लिये एक तारा
गाता हुआ दुख भुलाता हुआ